० 59 महिलाओं को 59 लाख रुपये के मुद्रा लोन की स्वीकृति
जशपुरनगर, 1४ नवम्बर (आरएनएस)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहानÓ के अंतर्गत विकासखंड बगीचा में विगत दिवस मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर त बैंक 94 स्व सहायता समूहों का एक करोड़ 50 लाख 50 हजार एवं 59 हितग्राहियों को व्यक्तिगत रूप से 59 लाख रुपए का मुद्रा लोन की स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गायत्री नागेश थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद गुप्ता , जनपद सदस्य सविता नागेश , दिनेश्वरी केरकेट्टा, एलडीएम वाल्टर भेंगरा ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक वित्तीय समावेशन अमीन खान, जिला प्रमुख साधन अखिल प्रसन्ना सेठ, जनपद पंचायत बगीचा से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रमेश सोरी, विकासखंड परियोजना प्रबंधक बिहान रंगेश साहू ,सह. वि.वि अधिकारी मिशेल खलको , क्षेत्रीय समन्वयक टिपेंदर यादव, अलमा कुजूर, सभी बैंकों से ब्रांच मैनेजर ,पीआरपी, एफएलसीआरपी सहित बिहान की 360 महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और बैंक अधिकारियों ने समूहों को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

