राजनांदगांव, 14 नवंबर (आरएनएस)। जिले की पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा शुक्रवार को जनरल परेड लिया गया। परेड में 126 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस अधिक्षक ने अच्छी वेशभूषा के लिए 15 एवं परेड ड्रील के लिए 02 पुलिस जवानों को पुरस्कृत भी किया साथ ही रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखाओं का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
दिनांक 14.11.2025 को शुक्रवार के दिन रक्षित केन्द्र राजनंदगांव में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी पश्चात् जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण के दौरान अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले 15 जवानों एवं अच्छा परेड़ ड्रील करने वाले 02 जवानों को उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कृत किया गया। तदोपरांत मार्च पास्ट के उपरांत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखाओं जैसे एम.टी., आरमोर्री, क्वार्टगार्ड, रोजनामचा, स्टोर शाखा आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र में 22 कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गई एवं उन्हें उनकी समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित थाना व रक्षित केन्द्र के 126 अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित थे।
लोकेश
000

