मुंगेली, 14 नवंबर (आरएनएस)। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर थाना चिल्फी पुलिस द्वारा ऑपरेशन बाज के तहत जिले मे सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सटोरिये को गिरफ्तार कर जले भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त रूप से जिले में पूर्ण रूप से सट्टा प्रतिबंधित एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है व लगातार सटोरियों, खाइवालों पर कार्यवाही की जा रही है, माह जनवरी 2025 से माह अक्टूबर 2025 तक ऑपरेशन बाज के तहत सट्टा के कुल 38 प्रकरण मे 38 सटोरियो से 1,51,210 (01 लाख 51 हजार 210) रूपये व सट्टा पट्टी व मोबाइलों को जप्त कर कार्यवाही किया गया, प्राप्त निर्देशन पर दिनांक 12.11.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा व उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना चिल्फी पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा मुखबीर सूचना मे ग्राम रैतरा मे संजय साहू उर्फ संजू पिता अजय साहू उम्र 23 वर्ष निवासी पथर्रा, थाना चिल्फ ी, जिला मुंगेली छ.ग. के द्वारा आम लोगो को रूपये पैसे का लालच देकर वॉटसअप मोबाइल के माध्यम से एवं कागज पर आम लोगो को लालच देकर अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी संजय साहू से गवाहो के समक्ष सट्टा पट्टी से अर्जित नगदी रकम 60700/- (60 हजार 700 रूपये) रूपये, एक लाईनदार कागज मे सट्टा पट्टी, 01 डॉट पेन, वॉटस अप के माध्यम से मोबाइल ओप्पो एवं रियल मी 02 नग मोबाइल कीमती 15000 रूपये, कुल 75,700 रूपये (75 हजार 700) रूपये को जप्त कर आरोपी संजय साहू उर्फ संजु के विरूद्ध अपराध क्रमांक 174/25 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्व कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी संजय साहू उर्फ संजु को पुर्व आपराधिक रिकार्ड संलग्न कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
लोकेश।
000

