(बीजापुर) वन अधिकार अधिनियम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बीजापुर में एमआईएस सहायक की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
बीजापुर, 1४ नवम्बर (आरएनएस)। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सूचारू क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु आवेदन 23 नवम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभागी बीजापुर में जमा करना होगा। आवेदन का प्रारूप सहित अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
०

