कांकेर, 14 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना-चारामा पुलिस ने थानाक्षेत्र में एक सूने मकान से सोने को जेवरात चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से चोरी का 107.770 मिली ग्राम सोने के आभूषण एवं गला सोना जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनाक 10.11.2025 को प्रार्थी नरेन्द्र कुमार महेश्वरी पिता सुरेश कुमार महेश्वरी उम्र 44 वर्ष निवासी नाकापारा चारामा थाना उपस्थित आकर लिखत रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वास्तिक स्टील ट्रेडर्स का संचालक है कि दिनांक 25.04.2025 को अपनी पत्नि मधु महेश्वरी के साथ कम्पनी ट्रीप में विशाखपटनम घुमने गया था, कम्पनी ट्रीप समाप्ती के बाद यह अपनी पत्नि के साथ से दिनांक 05.05.2025 को रात्रि 8 बजे वापस आने के बाद अपने कमरे की आलमारी खेलकर देख तो उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात लगभग सोना 14 तोला चांदी 70 ग्राम चोरी हो गया था, प्रार्थी नरेन्द्र महेश्वरी के कम्पनी ट्रीप के दौरान इनकी भाभी गायत्री महेश्वरी की चचेरी बहन लीना भूतड़ा इनके घर घूमने आई थी, जो दो दिनों तक दिनाक 27- 28 अप्रैल 2025 को धर पर रूकी थी। लीना भूतड़ा के द्वारा मौके का फ ायदा उठाकर चोरी किया गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना में धारा 305(1) भा.न्या.सं. पांजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। मामले मेेंं थाना चारामा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी लीना भूतड़ा एवं उसके पति मनोज भूतड़ा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिस दौरान आरोपी लीना भूतड़ा के पास से चोरी का सोने का 01 नग लेडिस ब्रेसलेट एवं सोने के 01 नग चैन आरोपी मनोज भूतड़ा के पास से सोने का 01 नग जेन्स ब्रेसलेट एवं, आभूषण की पहचान छुपाने हेतु बेचने के उद्देश्य से सोने को गला कर रखे सोने का एक गोल बुस्कुट का टुकड़ा, सभी कुल वजन 107.770 मिली ग्राम कीमती 10,32,990 रूपये को आरोपियों के द्वारा ग्राम बिरेतरा उनके घर से छिपाकर रखे स्थान से निकालकर पेश करने पर उनके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
मामले में पुलिस ने लीना भूतड़ा पति मनोज भूतड़ा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बिरेतरा चैकी हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद तथा मनोज भूतड़ा पिता स्वर्गीय भंवरलाल भूतड़ा उम्र 34 वर्ष निवासी मोतीतालाबपारा जगदलपुर थाना कोतवाली जगदलपुर हाल ग्राम बिरेतरा चौकी हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को गिरफ्तार किया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

