रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने आवास नगरा तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की। उन्होंने जन समस्याएं सुनी और समस्याओं का समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री, फरजाना बेगम ,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शाशनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

