रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा को पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहने वाले विधायक तिलक राज बेहड़ के खिलाफ बयानबाजी बंद करनी चाहिए। यदि उन्होंने अपनी झूठी बयानबाजी को बंद नहीं किया तब किच्छा कांग्रेस टीम उन्हें नहीं बख्सेगी। शुक्रवार का पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि विधायक बेहड़ के खिलाफ चीमा एक झूठा माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि विधायक की कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए 25 साल पुराना कांग्रेसी कार्यकर्ता आज भी उनके साथ खड़ा है। संदीप चीमा की पहचान विधायक बेहड़ से बनी है। आज चीमा का रिमोट कंट्रोल कांग्रेस जिला मुख्यालय से चलता है। बीते जिला पंचायत चुनाव में संदीप चीमा ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का प्रयास किया। पिछले विधानसभा चुनाव में भी चीमा ने किच्छा आकर कांग्रेस के खिलाफ करने का काम किया। जनता की मांग पर कुरैया सीट से संदीप चीमा का टिकट बदलकर सुनीता सिंह को दिया गया था। इस बात की खुन्नस निकालते हुए वह बयानबाजी कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश प्रताप ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने का विधायक बेहड़ का हमेशा प्रयास रहता है। चीमा ने विधायक बेहड़ पर यूज एंड थ्रो का आरोप लगाया है। कांग्रेस संगठन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। यहां रामबाबू, गुड्डू तिवारी, सुनीता कश्यप, गुरदास कालड़ा आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

