रायपुर, 1४ नवम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी कम हो गया है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। राजधानी रायपुर में भी इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम कपड़ो के घर से नहीं निकल पा रहे हैं।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

