भोपाल 14 नवंबर (आरएनएस)।निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बॉयो ब्रिकेट प्लांट के मॉडल का अवलोकन किया और पावर पाईंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से प्लांट की कार्य पद्धति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। निगम द्वारा पीपीपी मॉडल पर हार्डिकल्चर वेस्ट के निष्पादन हेतु बॉयो ब्रिकेट प्लांट स्थापित किये जाने की कार्यवाही प्रचलन में है। निगम आयुक्त जैन ने प्लांट के मॉडल का अवलोकन करते हुए कहा कि भोपाल शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में यह प्लांट एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने शुक्रवार को माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में बॉयो ब्रिकेट प्लांट के मॉडल का अवलोकन किया साथ ही पावर पाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्लांट की कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। हरित कचरे के वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन हेतु पीपीपी मॉडल पर यह प्लांट स्थापित किया जायेगा, इस प्लांट की क्षमता 10 टन प्रतिदिन होगी। इस प्लांट की स्थापना से हरित कचरे के निष्पादन के साथ ही निगम को राजस्व भी प्राप्त होगा।

