भोपाल 14 नवंबर (आरएनएस)।निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बानगंगा स्थित आम्रपाली बौद्ध विहार क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन करते हुए निर्देशित किया कि जनसुविधा विस्तार एवं विकास कार्य मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ नियत समयावधि में पूर्ण कराया जाए। आम्रपाली बौद्ध विहार क्षेत्र में अध्यक्ष निधि से उपलब्ध 05 लाख रूपये की राशि से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भूमिपूजन अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य श्री जगदीश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शुक्रवार को बानगंगा स्थित आम्रपाली बौद्ध विहार क्षेत्र में जनसुविधा विस्तार एवं विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा निगम अध्यक्ष निधि से उपलब्ध लगभग 05 लाख रूपये की राशि से उक्त विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि हम शहर का विकास जन आकांक्षाओं के अनुरूप करने हेतु संकल्पित हैं और इसी संकल्प को मूर्तरूप देने हेतु हम लगातार अपने क्षेत्र के साथ-साथ अन्य वार्ड क्षेत्रों में भी बेहतर सुविधाएं हेतु राशि उपलब्ध करा रहे हैं क्योंकि यह राशि जनता की ही राशि है और जनता जनार्दन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में ही व्यय की जा रही है। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि पूर्व में भी अपनी निधि से लगभग 10 लाख रूपये की राशि सीमेंट कांक्रीटीकृत सड़क एवं शेड निर्माण सहित अन्य जनसुविधा एवं विकास कार्यों हेतु उपलब्ध कराई है जिसके कार्य भी प्रारंभ हो गये हैं। सूर्यवंशी ने कहा कि विकास कार्यों में राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और गुणवत्ता विहीन कार्य भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
इससे पहले निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बानगंगा स्थित आम्रपाली बौद्ध विहार क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन किया।

