जगदलपुर, 15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सामाजिक वानिकी वन मंडल जगदलपुर के वनपाल अनिल कुमार नेताम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग के 71 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने कुल 177 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर स्वर्ण पदक तथा कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश व विभाग का गौरव बढ़ाया है। अनिल कुमार नेताम की इस उपलब्धि पर वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए नेताम को बधाई दी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

