0 बेंगलुरु – ओडिशा की टीमों में हुआ मुकाबला
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 15 नवंबर (आरएनएस)। शहर के सिटी ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महापौर संजय पांडे, जिला फुटबाल संध अध्यक्ष राणा धोष, संग्राम सिंह राणा,राजेश राव, यशवर्धन राव,दिलीप दास,दंतेश्वर राव, एवं फुटबॉल संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।आज का उद्घाटन मैच बैंगलुरू विरूद्ध चित्रकोट ओडि़शा के मध्य खेला गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा जगदलपुर शहर में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन काफी गौरवशाली इतिहास रहा है। सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलें। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए जिला फुटबाल संध को बधाई एवं शुभकामनाएं। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल भावना का परिचय देकर खेल दिखाएं एवं शहर वासियों को अच्छा खेल दिखाएं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

