= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 15 नवंबर (आरएनएस)। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुँचे। मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्षमती वेदवती कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया। बस्तर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री कश्यप,जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्षनिवास राव मद्दी, वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, महापौर संजय पांडेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों आईजी सुंदरराज पी.,कलेक्टर हरिस एस,एसपी शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।एक समय था जब बिहार का नाम लेते ही कुशासन और जंगलराज की छवि सामने आ जाती थी। लेकिन लगातार एनडीए की सरकार और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व ने उस बिहार को सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है।
आज बिहार विकास, स्थिरता और बेहतर प्रशासन का उदाहरण बनकर देश के सामने खड़ा है।
वहीं दूसरी ओर, यदि आज जंगलराज की बात की जाए तो वह पश्चिम बंगाल में दिखाई देता है। वहां की जनता अव्यवस्था और राजनीतिक हिंसा से मुक्ति चाहती है। निश्चित तौर पर आने वाले चुनावों में पश्चिम बंगाल में एनडीए को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

