कोंडागांव, 15 नवम्बर (आरएनएस)। आज दिनांक 15.11.2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी ने निर्देशानुसार आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेश्मा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक प्रबंधक, विद्युत विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के कर्मचारी एवं भारतसंचार निगम लिमिटेड के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उददेश्य नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को सूनिश्चित करना और विभिन्न विभागों के सहयोग से लंबित मामलों के त्वरित समाधान की रणनीति बनाना था। न्यायाधीश ने सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से लोक अदालत में लंबित मामलों की जानकारी ली और उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार साझा किए और लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्यवसन दिया। न्यायाधीश ने यह भी निर्देश दिए कि सभी पक्षकारों को समय से सूचना पहुंचाई जाए और लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को समय पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

