राजनांदगांव, 15 नवम्बर (आरएनएस)। अभियान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ब्रीफिंग से हुई, जहां पुलिस बल को 03 टीमों में विभाजित कर क्षेत्र में रवाना किया गया। कांबिंग गश्त का समय: रात्रि 10:00 बजे से 01:00 बजे तक। शंकरपुर, गौरीनगर एवं बजरंगपुर नवागांव क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, गुंडा-बदमाशों एवं निगरानीशुदा तत्वों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान 15 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई तथा कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। चिखली, खैरागढ़ रोड एवं महावीर चौक में वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक वाहन चालक को शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 03 राजपत्रित अधिकारी एएसपी राहुल देव शर्मा, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, डीएसपी ऑप्स अम्ब्रोस कुजुर और 7 इंस्पेक्टर सहित कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, चिखली चौकी एवं रक्षित केन्द्र के 50 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अभियान में शामिल रहे। यह विशेष कांबिंग गश्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

