राजनांदगांव , 15 नवम्बर (आरएनएस)। रविवार को गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन रूट-ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर गौरव पथ, कविता काम्पलेक्स, आर.के.नगर(रायपुर-नागपुर मार्ग), राजइम्पीरियल चौक, पेण्ड्री, ट्रांसपोर्ट नगर, उसी रूट से वापस, आर.के.नगर, फ्लाईओव्हर, रामदरबार, सत्यानंद योग आश्रम, उसी रूट से वापस आर.के.नगर, कविता काम्पलेक्स, गौरव पथ, ऑडिटोरियम में समापन। आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात संचालन हेतु यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी दिनांक 15 एवं 16.11.2025 की मध्य रात्रि 2.00 बजे से दिनांक 16.11.2025 के सुबह 10.00 बजे तक के लिए जारी किया गया है। जो निम्नानुसार है-
सीआईटी बायपास से ट्रांसपोर्ट नगर तक रायपुर-नागपुर रोड मैराथन दौड़ के लिए आरक्षित रहेगी।
मैराथन दौड़ वाले निर्धारित रूट में सभी वाहनें(दुपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनें) प्रतिबंधित रहेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग में रायपुर की ओर से आने वाली सभी वाहनें सीआईटी चौक से डायवर्सन होकर बायपास होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से नागपुर की ओर जायेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग में नागपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनें ट्रांसपोर्ट नगर से धीरे-धीरेे अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी।
फरहद चौक से रेवाडीह की ओर भारी वाहनें प्रतिबंधित रहेगी। जो वाहन फरहद चौक से रायपुर की ओर जाना चाहते है वे सभी वाहनें बायपास होकर ट्रांसपोर्ट नगर से अपने निर्धारित मार्ग से रायपुर की ओर जा सकते है।
गठुला की ओर से आने वाले भारी वाहनें गठुला से डायवर्सन होकर सोमनी होते हुए रायपुर की ओर निकल जायेगी एवं नागपुर की ओर जाने वाले वाहनें कार्यक्रम समाप्ति तक रूकेगी।
मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग साईंस कॉलेज पार्किंग नं. 01, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पार्किंग नं. 02, हॉकी स्टेडियम पार्किंग नं. 03, छ.ग. राज्य बीज एवं विकास निगम परिसर पार्किंग नं. 04 एवं चौपाटी पार्किंग नं. 05 में रहेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

