राजनांदगांव, 15 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15.11.2025 को गौरीनगर स्कुल मैदान मे एक व्यक्ति के द्वारा हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे की सूचना पर आरोपी मनिष राम साहू पिता स्व. हगरू राम साहू उम्र 22 साल गौरीनगर मिश्रा गली वार्ड नं. 13 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को तत्काल पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का तलवारनुमा हथियार जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 सुनील बैरागी, नागेश्वर साहू, तामेश्वर भुआर्य, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, जयराम निषाद एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

