० आरोपी राजकुमार कोशले के कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब मात्र 6.300 वल्क लीटर किया गया जप्त
रायपुर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। शनिवार को मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिला कि ग्राम मुरा निवासी राजकुमार कोशले मोटर सायकल एक्सल सुपर क्रमांक ष्टत्र 04 ष्टङ्ग 4296 में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राम छडिय़ा पचरी की ओर से खरोरा होते हुए मुरा की ओर परिवहन करते हुए जा रहा है कि जिस पर सूचना तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी रवाना होकर मरर्चुरी के पास से आरोपी राजकुमार कोशले को मोटर सायकल एक्सल सुपर क्रमांक ष्टत्र 04 ष्टङ्ग 4296 में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी को शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक हरा रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 27 पौवा देशी मदिरा मसाला शोले एवं 08 पौवा देशी मदिरा मसाला सवा शेरा जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 06 लीटर 300 मि.ली. किमती 3500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल एक्सल सुपर कमांक ष्टत्र 04 ष्टङ्ग 4296 किमती लगभग 20,000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

