प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। नशा मुक्ति, यातायात सुरक्षा एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक 15 11 25 को कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज एवं लाइंस इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय में किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गीतांजलि मौर्य ने किया तथा छात्र-छात्राओं को इस अवसर से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी शैलेंद्र सिंह परिहार रहे। उन्होंने बताया की यातायात नियमों की जानकारी होने के बावजूद भी लोग लापरवाही करने की वजह से एक्सीडेंट जैसे विकट समस्या का सामना करते हैं।
डॉक्टर राकेश पासवान ने विस्तार से बताया कि नशे की शुरुआत कैसे होती है, नशा कैसे-कैसे छोडऩे के बाद फिर से पकड़ लेते हैं, नशे से कैसे बचे, नशा कैसे छोड़े? छात्रों के साथ प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जुड़ाव तथा नशा से बचाव के लिए शपथ दिलाया। साइबर अपराध के विशेषज्ञ सुरेश चहल ने वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों के विषय में विस्तार से बताया जिसमें मुख्य रूप से शारीरिक उत्पीडऩ, मानसिक उत्पीडऩ एवं आर्थिक उत्पीडऩ को बताया. इसके तहत ओटीपी, लिंक, योजनाएं, फेक एसएमएस, डिजिटल अरेस्ट एवं हाउस अरेस्ट के विषय में जागरूक किया। अगर किसी के साथ अपराध हो जाए तो उससे बचाव के लिए वेबसाइट पर कंप्लेंट करें एवं 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, साइबर क्राइम एक्सपर्ट पूजा यादव ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि अपना खाता नंबर किसी से शेयर ना करें, हर थाने में साइबर सेल स्थित है छात्राएं थाने आने में किसी प्रकार की हिचक या संकोच न करें, थाने पहुंचकर अपनी समस्या को बताएं एवं समाधान पाएं
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर एसपी वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर सी एस चौबे ने दिया। इस कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के सदस्य, महाविद्यालय के प्रोफेसर्स, कर्मचारी, छात्र, छात्राएं एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

