प्रयागराज ,15 नवंबर (आरएनएस)। यदुपति सिंघानिया मेमोरियल स्क्वैश ओपन 2025 का आयोजन 17 से 20 नवंबर, तक अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रयागराज में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट भारत के उभरते स्क्वैश खिलाडिय़ों का एक शानदार संगम होगा। यह जानकारी टूर्नामेंट के बारे में उत्तर प्रदेश स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माधव कृष्ण सिंघानिया और सचिव विनय पांडेय ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया जाता इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों से 11 वर्गों में कुल 219 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं, जो उत्तर प्रदेश स्क्वैश कैलेंडर की सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिताओं में से एक के रूप में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती हैं। यह राष्ट्रीय सर्किट टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जो एक औद्योगिक दूरदर्शी और खेल प्रेमी थे। खेल प्रतिभा को निखारने और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उनके जुनून से आज भी नई पीढिय़ाँ प्रेरित होती हैं। श्री सिंघानिया ने कहा कि यदुपति सिंघानिया मेमोरियल स्क्वैश ओपन, उत्तर प्रदेश स्क्वैश कैलेंडर में एक विशेष स्थान रखता है।
विनय पांडे, सचिव, यूपीएसआरए ने कहा कि यदुपति सिंघानिया मेमोरियल स्क्वैश ओपन के प्रति उत्साह यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में स्क्वैश ने कितनी मजबूत गति प्राप्त की है। यह टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धा के लिए एक महत्वपूर्ण मानक स्थापित करता है और युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। हमें इतनी व्यापक भागीदारी पर गर्व है और हम राज्य भर में स्क्वैश को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में खिलाडिय़ों के बीच मुकाबलों का साक्षी बनेगा, जिसकी फाइनल प्रतियोगिता 20 नवंबर को आयोजित होगी।
बाक्स
यदुपति सिंघानिया खेल रत्न पुरस्कार
अंतिम दिन यदुपति सिंघानिया प्रयागराज। खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसे न्यायमूर्ति डी. पी. सिंह (सेवानिवृत्त) स्क्वैश के प्रचार प्रसार में विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किए जाएंगे। यह पुरस्कार डॉ. एन. के. पांडे, संस्थापक सचिव, यूपीएसआरए द्वारा आरंभ किया गया था, जो स्वर्गीय अध्यक्ष यदुपति सिंघानिया की खेल के प्रति प्रेम और समर्पण की स्मृति में दिया जाता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

