लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। काकोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना काकोरी को आज 15 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 9 बजे स्टेशन मास्टर काकोरी द्वारा सूचना दी गई कि आलमनगर से काकोरी की दिशा में जाने वाली रेलवे लाइन पर, आलमनगर से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर भुवर पुल के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले से संबंधित अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

