लखनऊ ,15 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को ज्ञापन देकर गाजीपुर जनपद की 374-सैदपुर विधानसभा में मतदाता सूची उपलब्ध न होने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के अनुसार स्.ढ्ढ.क्र प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 414 पोलिंग स्टेशनों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण क्षेत्र के मतदाताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।पार्टी ने बताया कि मतदाता सूची ऑनलाइन न होने से न केवल लोग आवश्यक जानकारी से वंचित हैं, बल्कि बी.एल.ओ. भी सभी मतदाताओं तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। गणना प्रपत्र (फॉर्म) का समय पर वितरण न होने से बड़ी संख्या में नागरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 414 पोलिंग स्टेशनों की 2003 की मतदाता सूची तत्काल वेबसाइट पर अपलोड की जाए, ताकि गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके और 04 दिसंबर 2025 से पहले सभी प्रपत्र जमा हो सकें।ज्ञापन सौंपने वालों में के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

