कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने गैगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त सहित 13 वांछित अभियुक्तों, वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 15 नवम्बर को हाटा कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुं0अ0सं0- 404/2025 धारा- 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित 25,000/- रु0 का इनामी अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी गोपालपुर, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी क्रम में सेवरही पुलिस द्वारा मु0नं0 707/24 धारा 363/366 भादवि0 व 16/17 पाक्सो एक्ट ( न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट) से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अतिउल्लाह पुत्र समीउल्लाह साकिन पकडिय़ार पूरब पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी तरह कप्तानगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 523/2025 धारा 103/352/333/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश विश्वकर्मा पुत्र खुबलाल, राघवेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र खुबलाल, खुबलाल विश्वकर्मा उर्फ भगत पुत्र रामाश्रय निवासी लक्ष्मीपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी प्रकार विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0 अ0 स0 1629/2012 धारा 323,325,504 भादवि0 से संबंधित वारण्टी भूखल कुशवाहा पुत्र भूलन कुशवाहा सा0 चिरकुटहा थाना विशुनपुरा, मु0नं0 1423/ 2021 धारा 147/ 323/ 325/ 504/ 506 भादवि0 से संबंधित वारण्टी उदयभान पुत्र कन्हई निषाद सा0 बासगांव खास थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी क्रम में खड्डा पुलिस ने मु0नं0 व धारा 5064/015 धारा 60 आबकारी अधिनियम में वारंटी विजई पुत्र शिवराज साकिन जखनिया थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी प्रकार कप्तानगंज पुलिस ने मु0नं0 व धारा- 1460/ 2025 धारा 379/506 भादवि के वारण्टी लालधर पुत्र राजवंशी निवासी देउरवा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, दयाशंकर पुत्र लालधर निवासी देउरवा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी तरह रविन्द्रनगर धूस पुलिस न मु0न0-112/2024, धारा 147, 323, 504, 506, 452, 354 बी भादवि व 7/8 पास्को एक्ट से संबन्धित वारण्टी राजेश पुत्र चन्द्रिका सा0 मोतीछापर थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर व मु0 नं0-344/2017, मु0अ0सं0-240/2017 धारा 363, 366, 506, 342 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट से संबन्धित वारण्टी इशा अंसारी पुत्र नुरल्ली अंसारी सा0 डुम्मरभार थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर एवं मु0 नं0-41/2020 मु0अ0सं0-545/ 2018 धारा 302,504,120बी,34 भादवि व 3(2)(भी) एससी/एसटी एक्ट से संबन्धित वारण्टी मन्तोष पुत्र जयराम सा0 भिसवा सरकारी थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

