कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के सखवनिया स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 49 वीं बंसराज सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन फाइनल मैच के साथ संपन्न हुआ। टाउन क्लब तमकुही तथा सिटी क्लब पडरौना के बीच मैच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए पडरौना की टीम तीन एक से विजई रहा। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। 45- 45 मिनट के खेले गए फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राजन तिवारी पूर्व प्रमुख तरकुलवा तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शर्वेंद्र विक्रम सिंह रहे। जब कि पुरस्कार वितरण कसया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जयसवाल किया। उन्होंने अपने संबोधन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दिया और कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया नारा के बाद से देश के खिलाडिय़ों में जागरूकता आई है। मैच में निर्णायक की भूमिका हीरा प्रसाद गुप्ता, प्रभात मिश्रा और रहमतुल्लाह ने किया। संचालन अंशुमान पांडेय और विजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर बहादुर ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। खेल के सचिव नवनाथ दुबे ने आये हुये अतिथि तथा खिलाडिय़ों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह पूर्व प्रवक्ता बलवंत कुमार सिंह पूर्व प्रबंधक आनंद मोहन सिंह ,ज्ञान सिंह समसुल हक, महेश मिश्रा, दिवाकर राव आनंद लाल श्रीवास्तव, रमेश सिंह, अनवारुलहक, राजेश मिश्रा शशिभूषण मिश्रा, विक्कू प्रसाद, पंकज श्रीवास्तव, निसार खान सहित समस्त विद्यालय परिवार सहयोग में लगा रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

