कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के ढाढा चीनी मिल परिक्षेत्र में शरद कालीन गन्ना बुवाई का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की गन्ना विकास योजनाऐं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में सुकरौली नेहरू इण्टर कॉलेज परिसर में गन्ना बढ़ाये चार दिन में भुगतान पाए विषयक पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि विवेक सिंह उर्फ बंटी सिंह रहे।
इस अवसर पर ढाढा चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष आरके गुप्ता ने अपने संबोधन में कृषकों को बताया कि अधिक क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ने की बुवाई करे। कृषकों की समस्याओं का समाधान होगा। चौथे दिन गन्ना मूल्य भुगतान किया जायेगा। ये सुनते ही कृषकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र में जब गन्ने की बुवाई बढ़ेगी तो किसानों का विकास होगा। जिस किसान के पास बुवाई के लिए बीज गन्ना नही है। गन्ना बोना चाहते है। उनको 10 कुंतल बीज गन्ना 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। गन्ना बुवाई से कटाई तक के यंत्र छोटा ट्रॉली और छोटा ट्रैक्टर आप के लिए लाभकारी होगा। सहायक उपाध्यक्ष गन्ना मनोज विशनोई तथा उपाध्यक्ष गन्ना रविन्द्र सिंह ने बताया कि 21 नवम्बर से चीनी मिल गन्ना पेराई प्रारम्भ करेगी। 50 प्रतिशत अनुदान पर तेरियां का बीज, गेहूं का बीज, ट्राईकोडर्मा दिया जा रहा है। चेयरमैन विवेक उफऱ् बंटी सिंह ने अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बोने की अपील की। कृषकों की समस्या का समाधान होगा। गन्ना प्रबंधक अभिषेक सिंह, विनोद वर्मा, अजीत वर्मा, गन्ना उप प्रबंधक महेश कुमार ने गन्ना प्रजातियो, कृषि यंत्रो को दिखा कर कृषकों को जागरूक किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

