—- प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियो में दिखा उत्साह।
कुशीनगर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के सेवरही स्थित स्व0आर पी शाही मेमोरियल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण, नृत्य और गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वर्णकार संघ अध्यक्ष हीरालाल सोनी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके समग्र विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन सभी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कि जाती है। जिनसे बच्चों में आत्म विश्वास और उत्साह बढ़ता है। बच्चों में खेल के प्रति उत्साह देखकर उनकी तारीफ़ करते हुए शुभकामना व्यक्त किया। विशिष्ठ अतिथि पत्रकार राजेश्वर द्विवेदी ने कहा कि खेल व अन्य प्रतियोगी कार्यक्रमो में भाग लेने से बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। इस दौरान देवेंद्र मिश्र, संतोष पटेल, अरविंद यादव,आर पी उपाध्यक्ष,आशुतोष तिवारी, सत्यम रौनियार,आदित्य मद्धेशिया, विपुल मिश्र, कामीनी श्रीवास्तव,साजिया, प्रियंका जायसवाल, राधिका मद्धेशिया,रागिनी गुप्ता,रिंकू बाला श्रीवास्तव, रेनु चौरसिया,किरन गुप्ता,काजल श्रीवास्तव,रेनू वर्मा, रुपाली शर्मा,शालिनी सिंह, प्रिया जायसवाल,माया वर्मा, सरिता जायसवाल,रितिका जायसवाल,रिसिका जायसवाल, साक्षी जायसवाल आदि के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक व छात्र छात्राए शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रवन्धक रणबीर प्रताप शाही ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना व्यक्त कर आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

