जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। जिले के नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में 32 वर्षीय कविता उर्फ सोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता जेयनाथ गौतम ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी कविता देवी उर्फ सोनी की हत्या पति अमरजीत और जेठ इंद्रजीत ने की है। पिता के मुताबिक, आज सुबह दामाद अमरजीत गौतम ने फोन कर सूचना दी। जब वे रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो शव वहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा डालकर मारा गया और उसके सिर के बालों में घास दिखाई दी, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी निर्मम तरीके से मारपीट कर हत्या की गई है। पिता ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।कविता की शादी 12 वर्ष पहले अमरजीत गौतम के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, 9 वर्षीय बेटा अनमोल और 6 वर्षीय बेटी खुशी। मृतका का मायका नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर में बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि पति और जेठ शराब के आदी थे और शराब पीने के बाद कविता को पीटते थे। मृतका के पिता ने नेवढिय़ा थाने में लिखित शिकायत पत्र दिया है। सूचना मिलने पर नेवढिय़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस प्रकरण में थाना अध्यक्ष नेवढिय़ा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

