मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। भारत की वित्तीय व्यवस्था लगातार विकसित हो रही है और पैसों के लेन-देन का तरीका बदल रहा है, क्योंकि लोग अब यूपीआई, कार्ड पेमेंट, ई-कॉमर्स और रिटेल आउटलेट जैसी सुविधाओं का ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे एक बड़ा बदलाव आया है। बात चाहे गहनों के खरीद की हो, लाइफस्टाइल से जुड़ी ज़रूरी चीज़ों को अपग्रेड करने और बेहतर अनुभव वाले ट्रैवल बुकिंग की हो, या फिर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ढूंढने की बात हो, ग्राहक रिटेल और ई-कॉमर्स दोनों जगहों पर हमेशा सबसे अच्छे डील की तलाश में रहते हैं।
आजकल उपभोक्ताओं द्वारा डिजिटल तरीकों के उपयोग को सबसे ज्यादा पसंद किए जाने, और पैसों के तुरंत लेन-देन में आसानी की वजह से खर्च करने का तरीका बदल रहा है। मूल्य के लिहाज से देखा जाए, तो ई-कॉमर्स सबसे बड़ा माध्यम बना हुआ है, क्योंकि सितंबर 2025 में क्रेडिट कार्ड से होने वाले कुल खर्च में इसकी हिस्सेदारी 66.4 प्रतिशत थी। स्रोत: श्वञ्ज क्चस्नस्ढ्ढ.). यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसे डिजिटल भुगतान के तरीकों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, ग्राहकों के लिए ज़रूरी है कि वे पैसों के ऑनलाइन लेन-देन के समय सावधान रहें, ताकि उन्हें डील्स और ऑफर नर्स का भरपूर फायदा मिले, साथ ही वे सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से भुगतान का अनुभव ले सकें।
भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर ग्राहकों से यही अनुरोध किया है कि, वे पैसों से जुड़े सभी तरह के लेन-देन के दौरान सतर्क रहें, तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ और सुरक्षित तरीके से खरीददारी के लिए सुरक्षा संबंधी कुछ सुझावों का पालन करें।
भुगतान की दुनिया लगातार बदल रही है, और ऐसे माहौल में सुविधा पर ध्यान देने के साथ-साथ सावधानी बरतना भी ज़रूरी है। ग्राहक जागरूक रहकर, पैसों के लेन-देन की जाँच करके और सुरक्षित भुगतान की आदतों को अपनाकर, खरीददारी के दौरान मिलने वाले अवसरों का पूरा फ़ायदा उठा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड बेहद सुविधाजनक और सुरक्षित होते हैं, जिनका सावधानी से इस्तेमाल करने पर रिवॉर्ड का फायदा भी मिलता है। एसबीआई कार्ड सभी कार्डधारकों को किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर भुगतान करते समय सतर्क और सावधान रहने की सलाह देता है।
इन आसान दिशा-निर्देशों का पालन करके ग्राहक मन की शांति के साथ खरीददारी का आनंद ले सकते हैं, और सुरक्षित तरीके से पैसों का लेन-देन करते हुए अपने क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड्स व कैशबैक का पूरा फ़ायदा उठा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

