मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश एवं निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के द्वारा द्वितीय चरण में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु से ऑनलाइन किया गया है।
इस योजना के अन्तर्गत जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग के (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता युवक/युवतियों द्वारा “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु विभागीय वेबसाइट ड्ढड्डष्द्म2ड्डह्म्स्र2द्गद्यद्घड्डह्म्द्गह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ एवं शड्ढष्ष्शद्वश्चह्वह्लद्गह्म्ह्लह्म्ड्डद्बठ्ठद्बठ्ठद्द.ह्वश्चह्यस्रष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 नवम्बर, 2025 से 01 दिसम्बर, 2025 तक किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारिणी उक्त वेबसाईट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।
नीलिट से “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु मान्यता प्राप्त संस्थाओं/प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन/संलग्न अभिलेखों में यदि कोई सूचना/ तथ्य त्रुटिपूर्ण/गलत/फर्जी पाये जाते है, तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्था/प्रशिक्षणार्थियों का होगा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को ऐसे आवेदनों को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा। निर्धारित तिथि के उपरान्त ऐसे आवेदनों पर पुन: विचार नही किया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

