पुलिस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद, 28,000 कैश गायब।
शमोदीपुरम,15 नवंबर (आरएनएस)। मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में एक खाद-बीज की दुकान में चौथी बार कुंबल कर चोरी की वारदात हुई है। राजपुरा स्थित पुल के नीचे मनु जैन की लाइसेंसी दुकान को चोरों ने दो दिन पहले निशाना बनाया। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
मनु जैन के अनुसार, चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान से करीब 28,000 रुपए नकद चुरा लिए, जिसमें 20,000 रुपए के 10 रुपए के सिक्के और 10 व 5 रुपए के नोट शामिल थे। इसके अतिरिक्त, चोर कुछ अन्य सामान भी उठाकर फरार हो गए।यह चौथी बार है जब उनकी दुकान में चोरी हुई है।
पीडि़त ने बताया कि चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है और न ही कोई कार्रवाई की है।
मनु जैन ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की निष्क्रियता के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस की उदासीनता से चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
०
(कुशीनगर)नगर पालिका की प्राथमिकता गौवंश की सुरक्षा और बेहतर देखभाल जरुरी : अतुल सिंह==
कुशीनगर 15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नगरपालिका परिषद पडरौना क्षेत्र स्थित कान्हा गौशाला में आज गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने निरीक्षण किया। उनके साथ नपाध्यक्ष विनय जायसवाल भी मौजूद रहे। जिन्होंने पूरे दौरे के दौरान अग्रणी भूमिका निभाते हुए गौशाला की व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान अतुल सिंह ने गौशाला में मौजूद सुविधाओं, साफ-सफाई, गौवंश के लिए चारे-पानी की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गौशाला में व्यवस्थाएँ संतोषजनक हैं और यहाँ के प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। अतुल सिंह ने गौशाला प्रबंधन की तारीफ़ करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा गौवंश संरक्षण एवं उनकी सेवा के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे प्रशंसनीय हैं। उन्होंने आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि गौशाला में प्रतिदिन गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की प्राथमिकता गौवंश की सुरक्षा और बेहतर देखभाल है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल सकारात्मक रहा और गौशाला की व्यवस्था को लेकर उपाध्यक्ष द्वारा व्यक्त संतोष ने प्रबंधन टीम का उत्साह और बढ़ा दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल सीवीओ डॉ विधाराम वर्मा डॉ विनय सिंह डॉ ईशान आनंद रुश्वह्र रामाश्रय सभासद प्रतिनिधि सोनु कुशवाहा राजेन्द्र सिंघल अशोक अग्रवाल नोबुल अग्रवाल प्रदीप गोयल मृत्युंजय दीक्षित सनी मिश्रा आलोक विश्वकर्मा नीरज मिश्रा ब्रजेश शर्मा बोध चौबे विनय पांडेय अजय शर्मा चंचल चौबे अमरनाथ पांडेय सर्वेश जायसवाल अंकित अग्रवाल विनय मद्धेशिया आकाश वर्मा सचिन साहा अशोक गुप्ता कृष्णा सैनी रामबेलास यादव गौरव रौनियार आनंद रावत अमर शर्मा हरिलाल यादव अशोक जायसवाल मन्नू मद्धेशिया सहित अन्य उपस्थित रहे।।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

