सुल्तानपुर ,15 नवंबर (आरएनएस)। पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएँगे भदैया ब्लॉक के हरिपुर बनवा में डॉ अशोक मिश्रा के यहाँ चल रही 7दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य आलोक शास्त्री जी ने कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का अलौकिक वर्णन किया। प्रह्लाद चरित्र की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जैसे भक्त प्रह्लाद के जीवन में कितने संकट आए फिर भी उनके अंदर भक्ति की पराकाष्ठा बनी रही ऐसे ही हम लोगों के पास भी कितना संकट आ जाए लेकिन भगवान को नहीं भूलना चाहिए आगे की कथा में व्यास जी ने समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए बताया कि यह संग्राम केवल देवासुर संग्राम नहींबल्कि हमारे अपने जीवन का संघर्ष है,जहाँ विष भी निकलता है और अमृत भी । श्री शास्त्री ने वामन अवतार की कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान राजा बलि को छलने आए थे राजा बलि ने भगवान को ही छल लिया भगवान ने राजा बलि को सुतल लोक का राजा बना दिया कथा के अंत में भगवान कन्हैया की जन्म की की कथा सुनाई जैसे ही व्यास जी ने भगवान के जन्म की कथा सुनाई सभी श्रोता आनंद में झूमने लगे और भगवान की दिव्य झांकी का भी दर्शन कर भाव विभोर हो गए।कथा में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, श्रीमत परमहंस टीकरमाफी आश्रम के प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शास्त्री जी इसौली के पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह सोनू, जटा शंकर पांडेय, मनोज बरनवाल, अरविंद दुबे, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ मीना सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने व्यास पीठ की आरती की एवं प्रसाद ग्रहण किया ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

