सुलतानपुर ,15 नवंबर (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दोÓ पदयात्रा शनिवार को अयोध्या से निकलकर सुल्तानपुर के कूरेभार पहुँची, जहाँ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कूरेभार चौराहे पर जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यूपी में बेरोजगारी चरम पर है और इसी अन्याय के खिलाफ यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने रोजगार, सामाजिक न्याय, बेहतर स्कूल-अस्पताल, मुफ्त बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया।
पेपर लीक पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि किसान का बेटा देश की सीमा पर जान देता है, लेकिन सरकार उसे “अग्निवीर बनाकर अन्याय” दे रही है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भी सांसद संजय का तंज जारी रहा। उन्होंने कहा, “वाह मोदी जी, यूपी का नौजवान अब गोबर से रोजगार करेगा!” वहीं अमित शाह के बेटे जय शाह पर कटाक्ष करते हुए बोले, “जिसे बल्ला पकडऩा नहीं आता, वह आईसीसी का चेयरमैन बन गया है। अयोध्या से 12 नवंबर को शुरू हुई यह यात्रा प्रयागराज में समाप्त होगी। रास्ते में संजय सिंह अलग-अलग जगहों पर लोगों से संवाद कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। सुल्तानपुर के मुझेश में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार चुनाव पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप दोहराए। सिंह ने दावा किया कि बिहार में “80 लाख वोटों की चोरी” हुई। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “बिहार का परिणाम वही होगा जो एसआईआर चाहेंगे। मोदी जी को जीत का सर्टिफिकेट पहले ही भेजा जा चुका था। शुक्र मनाइए 243 सीटों के सारे सर्टिफिकेट नहीं बाँट दिए। उन्होंने व्यंग्य में कहा कि पूरा एनडीए जाकर ज्ञानेश कुमार का माल्यार्पण करे क्योंकि “उन्होंने विपक्ष पर भी कृपा कर दी, थोड़ा-बहुत जीता दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

