जयसिंहपुर/सुल्तानपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। जयसिंहपुर क्षेत्र की ग्राम सभा परसौहुआ में परली जलाने से गन्ने के खेत में आग लग गई। इस घटना में लगभग तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू घटना करीब 1रू15 बजे हुई। ओमप्रकाश हरिजन नामक किसान ने अपने धान के खेत में परली जलाई थी। आग की लपटें पास के इंद्रजीत वर्मा के गन्ने के खेत तक पहुंच गईं और देखते ही देखते फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी सूझबूझ और ट्रैक्टर के रोटावेटर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को और फैलने से रोका जा सका, जिससे अन्य किसानों का बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 को भी दी थी, लेकिन पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, फायर ब्रिगेड को नहीं बुलाया गया था क्योंकि उन्होंने खुद ही आग पर नियंत्रण पा लिया था। जब इस संबंध में स्थानीय लेखपाल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की कोई जानकारी नहीं है और जानकारी मिलने पर जांच की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

