लालगंज,प्रतापगढ़ 16 नवंबर (आरएनएस ) कोतवाली पुलिस ने मारपीट व गाली गलौज तथा धमकी को लेकर चार वांछितों को दबोच कर जेल भेज दिया। कोतवाली के दरोगा ज्ञानचन्द्र तिवारी रविवार की सुबह फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। मिश्राईनपुर गोविंदपुर गांव में मारपीट व गाली गलौज तथा धमकी के दर्ज मुकदमें में कोर्ट के तीन वांछितों को फोर्स ने घर के समीप से धर दबोचा। पकड़ें गये वंछित गांव के कृष्ण कुमार पुत्र मेवालाल, जीतलाल पुत्र मिठ्ठू, प्रवेश पुत्र जीतलाल को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली आई। इधर रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज विवेक यादव ने रविवार की ही सुबह गश्त के दौरान मारपीट के मुकदमें में वंाछित जेवई निवासी वांछित रामभुवन पुत्र बुधई को धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि पकड़ें गये वांछितों को जेल भेज दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

