लालगंज,प्रतापगढ़ 16 नवंबर (आरएनएस ) कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह गश्त के दौरान पांच लीटर अवैध शराब बरामद किया। कोतवाली लालगंज के दरोगा भुवाल सिंह यादव फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। पूरे फत्ते गांव के लोनी नदी के समीप संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा।पुलिस ने उसे पीछा कर दबोच लिया। पकड़ गये आरोपी वंशी लाल सरोज के पास से पुलिस ने पिपिया में पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

