लालगंज,प्रतापगढ़ 16 नवंबर (आरएनएस ): सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। लालगंज विकास खण्ंड के रंगौली के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि बीते शुक्रवार की रात दबंगो ने सार्वजनिक रास्ते के लिए अवांटित सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया। शिकायती पत्र में कहा गया है कि दबंगों के साथ दूसरे गांव के भी लोग अतिक्रमण की कार्यवाई में शमिल है। ग्राम प्रधान दिनेश बहादुर सिंह , मनोज कुमार, श्यामलाल वर्मा, संतराम वर्मा, रमाशंकर सिंह आदि ने एसडीएम से सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाई की मांग की है। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने राजस्व एवं पुलिस टीम का गठन कर अतिक्रमण को हटवाये जाने के कड़ें निर्देश दिये है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

