अलीगंज/सुलतानपुर 16 नवंबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जिले के अलीगंज कस्बे में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चरम पर हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कार्य तेजी से किये जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी का यह दौरा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत, सरकारी कार्यक्रम या जनसभा को संबोधित करने के लिए इसौली विधानसभा के अलीगंज कस्बे में आ रहें हैं। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक विधानसभा में पार्टी के पदाधिकारी जाकर, सरकार की नीतियों एवं उनके विचारों से, जनता को अवगत कराएं एवं जनता की तकलीफों को नजदीक से देखें। संभावित दौरे के रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अमला पिछले 24 घंटों से अधिक समय से सक्रिय है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल की निगरानी कर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

