सुलतानपुर 16 नवंबर (आरएनएस )। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने आज सुलतानपुर में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त परिषद 20 जनवरी को कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने के लिए विधानसभा का घेराव करने जा रही है। उन्होंने ने कहा शासन स्तर पर पदाधिकारियों के साथ संवाद हीनता बनी हुई है। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को बार-बार लिखे जा रहे पत्रो का भी कोई असर नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीडऩ कर रहे हैं। आशा बहुओं को न्यूतम मानदेय 18000/ किए जाने की मांग वर्षों से लंबित है, संगिनी को स्कूटी भत्ता दिए जाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशाओं को बैठने की व्यवस्था किए जाने, ए एन एम के पद पर पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर आशाओं में नाराजगी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चार वर्गों में विभक्त अपनी मांगों को लेकर 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने जा रही है। परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने कहा कि विभिन्न विभागों में लाखों की संख्या में रिक्त पद पड़े हुए हैं जिन पर भर्ती नहीं की जा रही है जिसके कारण कार्यरत कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त दबाव बढ़ता जा रहा है। सभी विभागों में पदोन्नति के हजारों पद खाली पड़े है परन्तु पदोन्नतियां नहीं हो रही है। संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों पर निर्णय नहीं किए जाने, पुरानी पेंशन की बहाली में आ रही अड़चनों को दूर किए जाने, कैशलेस इलाज को सरली कृत किए जाने, आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को अभी तक नहीं बढा़ए जाने पर शासन की उदासीनता से कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो रहा है। जिला मंत्री नन्हें सिंह ने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग में कार्यरत कर्मियों का वाहन भत्ता बढ़ाया जाना, संवर्ग पुर्नगठन किया जाना, खाद्य रसद विभाग में कार्यरत सहायक विपणन अधिकारियों को राज्य पत्रीत प्रतिष्ठा प्रदान किये जाने की मांग की। सभा को प्रीती पांडे, नितिन गोस्वामी सुरेश तिवारी अध्यक्ष होमियोपैथी विभाग, रामरतन मंत्री चतुर्थ श्रेणी चिकित्सा विभाग, शेष नरायन मिश्रा प्रांतीय सलाहकार, दिलदार अहमद अध्यक्ष आउटसोर्स होमियोपैथी विभाग अयोध्या मंडल के अध्यक्ष अयोध्या सिंह, आशा बहु संघ की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम यादव, चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य विभाग के कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल आदि नेताओं ने संबोधित किया सभा का संचालन ओम प्रकाश गौड़ अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा विभाग ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

