लंभुआ/सुल्तानपुर 16 नवंबर (आरएनएस )। बेसिक शिक्षा विभाग में आयोजित होने वाली टीचर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के लिए सुलतानपुर जनपद के लंभुआ ब्लॉक टीम की घोषणा हुई। जिसमें लंभुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह को टीम के मेंटोर एवं विक्रम सिंह को टीम का कप्तान बनाने का निर्णय लिया गया।टीचर प्रीमियर लीग बेसिक शिक्षकों का आपस में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न कराने हेतु एक पहल है जिसके दूसरे सीजन के लिए टीम की घोषणा की गई। टीम मेंटोर रणवीर सिंह ने बताया कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार है इसलिए टीचर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता मनोरंजन के साथ साथ शिक्षकों के स्वस्थ जीवनचर्या में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लंभुआ की चयनित टीम की घोषणा कुछ इस प्रकार है जिसमें टीम मेंटोर रणवीर सिंह कप्तान विक्रम सिंह उपकप्तान राहुल यादव, जितेंद्र सिंह, सूरज अग्रहरि, सुशांत मिश्र, प्रशांत सिंह, प्रतीक मिश्र,मनीष सिंह,संदीप गोस्वामी,शैलेन्द्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, नरेश,शिव कुमार, राजेश कुमार का चयन किया गया। मैनेजर सनत कुमार सिंह के साथ साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में संजय यादव एवं अशोक कुमार का चयन हुआ।टीम मेंटोर रणवीर सिंह ने बताया कि टीचर प्रीमियर लीग के पहले सीजन में टीम कप्तान विक्रम सिंह की अगुवाई में विजेता बनी थी। कप्तान विक्रम सिंह ने बताया कि टीम का साझा लक्ष्य टीचर प्रीमियर लीग सीजन 2 में बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रतियोगिता में विजेता बनना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

