जौनपुर १६ नवंबर (आरएनएस )। धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मण्डल विन्ध्याचल धाम के तत्वावधान में सर्वश्वर महादेव मन्दिर कृषि भवन में संगीतमय रामलीला का मंचन हो रहा हैै। जहां बड़ी संख्या में लोग रामचरित का मंचन देखने के लिए पहुंच रहे है। शनिवार को राम आठ बजे से रामलीला शुरू हुई। सर्व प्रथम राम और लक्ष्मण का आरती किया गया है। इसके पचात राजा दशरथ के दरबार में मुनि विश्वमामित्र का अगमन हुआ और उन्होने धर्म और यज्ञ की रक्ष़्ाा के लिए श्रीराम और लक्षमण को अपने साथ लिवा गये जहां जंगल में ताडत्रका सुबाहु और मारिच का बध हुआ। बध होने के साथ ही श्रीराम चन्द के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुजंायमान हो गया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व पहले दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की आरती हुई तत्पश्चात राम जन्म हुआ। इसके पूर्व डा० एनके सिह ने राम लीला का शुभारंभ किया। संचालक इन्देश कुमार ने बताया गया कि यह राम लीला का आयोजन किसी आयोजक द्वारा नही कराया गया है राम लीला मण्डल स्वतं: राम चरित का गुणगान के लिए लीला का मंचन जनसहयोग से कर रही है। उन्होने लोगों से सहयोग और लीला में आने की अपील किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

