जौनपुर १६ नवंबर (आरएनएस )। जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव बाजार में रजिस्ट्री करायी गयी बैनामे की जमीन देखने गए एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया।पीडि़त की तहरीर पर तीन महिलाओं सहित चार के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा निवासी मिथिलेश सोनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह अपनी दुकान को जा रहे थे।रास्ते मे अपनी बैनामा करायी गयी जमीन को देखने चले गए।आरोप है कि जैसे ही मिथिलेश अपनी जमीन पर पहुंचे कजगांव निवासी खुशवंद मौर्य व उनके परिवार के लोग उनको गाली गलौज देने लगे, विरोध करने पर उन लोगों ने मिथिलेश सोनी को मारा पीट दिया।मामले मे पुलिस ने कार्यवाई करते हुए कचगाव निवासी खुशवंद मौर्य, माला देवी, खुशी, व रंजना के विरुद्ध केस दर्ज विवेचना उपनिरीक्षक जयदीप कों सौप दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

