जौनपुर १६ नवंबर (आरएनएस )।राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन की एक बैठक रविवार को मॉं काली मन्दिर प्रांगण में स्थित प्रदेश कार्यालय परमानन्दपुर केराकत में राष्ट्रीय प्रभारी रामअवध बाबा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन के नये सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करानें और पुरानें सदस्यों के आईडी कार्ड के नवीनीकरण समेत संगठन के विस्तार पर प्रभारी ढ़ंग से प्रकाश डालते हुए मजबूती से कार्य करने का निर्णय किया गया। बैठक में नये सदस्यों का कार्ड वितरण और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में सम्बोधित करते हुए कमीशन के राष्ट्रीय सचिव बेदांत कुमार नें प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवाधिकार कमीशन यदि न्यायालय में चल रहे मुकदमों को छोड़कर मानवाधिकार से सम्बन्धित किसी भी मामले में अपनें अधिकारों का प्रभावी ढंग से कार्य वाही कर सकता है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार द्वारा माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र अपने हाथों से प्रदान किया गया। संचालन संगठन के राष्ट्रीय सचिव बेदांत कुमार द्वारा किया गया। बैठक में सचिन उत्तर प्रदेश दीपनारायन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र गिरी,प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार,पत्रकार व जिला सचिव जौनपुर मोहम्मद असलम खॉंन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री उत्तर प्रदेश संतोष कुमार, महासचिव उत्तर प्रदेश अवनीश प्रताप, जिला महासचिव अरविन्द कुमार सिंह, जिला मंत्री जौनपुर सोमेश सिंह, प्रीतेश सिंह, अरविन्द यादव, सोम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

