जौनपुर १६ नवंबर (आरएनएस )। नकली और अधोमानक दवाओं की खरीद फरोख्त का मुख्य बाजार जौनपुर शहर बनता जा रहा है।रातों-रात लखपति बनने के चक्कर में यहां के कुछ थोक और फुटकर कारोबारी शासन के निर्देशों का खुलेआम धज्जी उड़ा रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अध्यक्षता में गठित स्पेशल टीम के मुखिया जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय पिछले दो दिनों से ऐसे दवा माफियाओं की खोजबीन में जुट गए हैं। इस संबंध में पूछने पर जिला औषधि निरीक्षक श्री पांडेय ने बताया कि शासन के विशेष निर्देश पर यह जांच पड़ताल की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

