जौनपुर १६ नवंबर (आरएनएस )। जलालपुर मंडल इकाई की चुनावी बैठक हुई। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू द्वारा नामित चुनाव अधिकारियों की देख रेख में सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णत: लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से की जा रही है। जलालपुर बाजार के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने राघवेन्द्र सिंह का नाम जलालपुर मंडल के अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया, जिसका राजेश मिश्रा एवं संकठा प्रसाद गुप्ता सहित उपस्थित सभी व्यापारियों ने ध्वनि मत से समर्थन किया। निर्धारित समयावधि में कोई अन्य प्रस्ताव न आने पर चुनाव अधिकारियों ने राघवेन्द्र सिंह को आगामी तीन वर्ष के लिए जलालपुर मंडल का अध्यक्ष घोषित किया।साथ ही अतिशीघ्र कार्यकारणी गठन के निर्देश भी दिए गए।अध्यक्ष चुने जाने के बाद राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि “मुझे जो विश्वास और दायित्व सौंपा गया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा तथा व्यापारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। रामचंद्र सिंह, संजय, कृष्णकांत चौबे हरिशंकर चौबे,संकटा प्रसाद गुप्ता,अखिलेश सिंह सूरज सिंह, अभिषेक गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, शिवम सिंह, अजय सिंह ओम शंकर अग्रहरी,प्रकाश यादव संजय यादव सतीश यादव संदीप उपाध्याय प्रदीप उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव प्रदीप उपाध्याय,अभिषेक सिंह आदिृृृ उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

