कुशीनगर, 16 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के फाजिलनगर विकास खंड के ग्राम अवरवा सोफीगंज स्थित एसएम सेंट्रल एकेडमी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के नेता राजन शुक्ल ने फीता काटकर किया।
खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए सपा नेता राजन शुक्ल ने कहा कि खेल जीवन को ऊर्जा देता है और बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। मैदान में सीखे गए मूल्य जीवन भर साथ रहते हैं। विद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय प्रयास हैं।
उद्घाटन मैच में खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता कई दिनों तक चलेगी। जिसमें आसपास के कई विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर संजय मणि, संतोष मणि, निर्भय त्रिपाठी,मुहम्मद इमरान, अर्जुन गुप्ता,आदित्य राज तिवारी,जगजीत राव,मंसूर हसन सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

