कुशीनगर, 16 नवम्बर (आरएनएस)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में रविवार को जनपद के विभिन्न उप जिलाधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन को लेकर चलाए जा रहे महाविशेष अभियान के तहत बूथों पर भ्रमण किया। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी खड्डा, कसया, कप्तानगंज, नायब तहसीलदार हाटा ने अपने अपने क्षेत्रों में कार्यों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा दिघवा बुजुर्ग के बूथ संख्या 296 एवं 297 का निरीक्षण कर एस.आई.आर. से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने बूथों पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन की स्थिति की जानकारी लिए तथा उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियाँ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से अपलोड की जाएँ। उन्होंने फील्ड में तैनात बी.एल.ओ. को यह भी निर्देशित किया कि घर-घर सत्यापन कर पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे, हटाने एवं संशोधन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित महा विशेष अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारियों को यह विशेष रूप से कहा गया है कि प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन, अभिलेखों का मिलान तथा डिजिटाइजेशन की गुणवत्ता की निगरानी की जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

