-गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत
गोसाईंगंज-अयोध्या 16 नवंबर (आरएनएस ) गोसाईंगंज कस्बे के आरबीएन इंटर कालेज में युवा कल्याण विभाग व प्रांतीय रक्षक दल द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत तीन दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा कार्यक्रम का समापन खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अभयसिंह व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन डॉ विजयलक्ष्मी जायसवाल ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय आने वाले खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र,मेडल प्रदान किया।खेल में शामिल सभी खिलाडिय़ों को ट्रैकसूट भी देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।लोगो को सम्बोधित करते हुए विधायक अभयसिंह ने कहाकि आज के इस खेल प्रतियोगिता के लिए हम अपने सीएम आदित्यनाथ योगी को बधाई देते है जिन्होंने इस खेल के माध्यम से गांवों के गरीबो,पिछड़े,दलित बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा आयोजन करवाया है।प्रतियोगिता में शामिल उन सभी छात्र छात्राओं को भी हम बधाई देते है और कामना करते है कि इसी तरह आगे बढ़ते हुए देश प्रदेश का नाम रोशन करे।खि़लाडीयो का उत्साहवर्धन करते हुए कहाकि प्रदेश में खेलने वाले खिलाडिय़ों को हम अपनी तरफ से पुरस्कृत करेंगे।विशिष्ट अतिथि चेयरमैन डॉ विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहाकि सभी खिलाडिय़ों का परफॉर्मेस बहुत ही सराहनीय रहा है।हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के बाद समापन की घोषणा की गई।उक्त अवसर पर बीओ देवेश मिश्रा,प्रभारी अभिषेक चौबे,अमन वर्मा,सरोज दुबे,तेज प्रताप सिंह,शिवकुमार यादव,रामनेवाज वर्मा,पंकज सिंह,शैलेन्द्र सिंह,रामभवन वर्मा,उत्कर्ष जायसवाल,शेखर वर्मा,करुणाकर वर्मा,अशोक चौरसिया,प्रशांत,मनोज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

