अयोध्या 16 नवंबर (आरएनएस )। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस व 23 वे वार्षिक खेल दिवसÓ के अवसर पर एच.सी.जे. अकादमी में दो दिवसीय खेलकूद का आयोजन धूम-धाम से किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिमेष सक्सेना, जिला क्रीडा अधिकारी, अयोध्या व एच . सी जे . ग्रुप की चेयरपर्सन मंजुला जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शिक्षा जैन, अकादमी के एग्जीक्यूटिव ऑफीसर एंड क्वालिटी कंट्रोलर उमेश जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया । स्कूल की छात्र संसदीय समिति ने मसाल प्रज्ज्वलित कर परेड के साथ आयोजन मे आये मुख्य अतिथि अनिमेष सक्सेना, चेअरपर्सन मंजुला जैन, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव, प्रोफेसर अनूप श्रीवास्तव और प्रोफेसर राकेश पाण्डेय आदि सभी को सलामी दे उनका अभिन्नदन किया । छोटे – छोटे छात्रों ने स्वागत गीत के साथ ड्रिल प्रस्तुति कर सभी अतिथिगण का मन मोह लिया । कार्यक्रम के प्रथम दिन, कक्षा छ: से बारहवी तक के छात्रों ने वॉलीवाल, बास्केटवाल, खो -खो , कबडड़़ी, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, लंबी कूंद, ऊँची कूंद, और एथलीट आदि खेलो में प्रतिभाग कर विजयी बने । वही दूसरे दिन नर्सरी से पांचवीं तक के छात्रों ने विभिन्न प्रकार की दौड़ जैसे जैली फिश दौड़, वांल बेलेसिंग दौड़, रोलर स्केटिंग, टाइकाण्डो, रिले दौड़ आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके प्रथम, द्वितीय और तृतीय पद हासिल किया।खेलों मे विजेता बने सभी छात्रों को गोल्ड मेड़ल, सिल्वर मेडल, ब्रान्ज मेडल और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया और विजयी बने । इस अवसर पर छात्र-छात्राएँ के साथ अध्यापकों व अभिभावकों का उत्साह भी देखते बन रहा था मानों सबका बचपन लौट आया हो। तालियों की गड़घ् -गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अकादमी के पूर्व संस्थापक स्वर्गीय चंद्र प्रकाश जैन की स्मृति मे नए भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का समापन विशिष्टि अतिथि प्रोफेसर नीलम पाठक, डीन छात्र कल्याण , डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या, व अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी अशोक तिवारी के द्वारा बच्चों को आशीवचन के साथ हुआ । विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलकूद का हम सभी के जीवन में बहुत योगदान है । यह हमे संपूर्ण विकास की ओर अग्रसर करता है। स्कूलों में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता बच्चों को अनुशासन,आपसी एकता, कार्यशीलता,अपने शरीर को स्वस्थ रखना सीखाता है। अकादमी की कोआर्डीनेटर शिप्रा मल्होत्रा ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथिगण, छात्रों के अभिभावकगण , शिक्षकगण, कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी वॉलिंटियर्स आदि सभी को सादर धन्यवाद दिया । अकादमी के खेल शिक्षक अंकित, के. एन. सिंह , के.के. सिंह, विष्णु, सौरव, कादिर अली, सुनीता, व सी.सी. ऐ. इंचार्ज आकाशी, किरण गौड़ आदि सभी शिक्षको ने कार्यक्रम को आयोजित करने में अपना विशेष योगदान दिया और बच्चों को आगे भी इसी तरह खेलकूद में प्रतिभाग करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

