-विजई प्रतिभागियों को विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने शील्ड,गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सोहावल-अयोध्या 16 नवंबर (आरएनएस )। जन समाज विद्यापीठ इंटर कालेज दिगंबरपुर प्रांगण में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग अयोध्या द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का समापन रविवार को हुआ। विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने शील्ड,गोल्डमेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राहुल पाठक, व्यायाम प्रशिक्षक अंकिता श्रीवास्तव, अनुदेशक निर्णायक मंडल पंकज सिंह, शालिनी शर्मा, गोविंद सिंह आदि की मौजूदगी में विद्यालय के एनसीसी कैडेटों के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। तथा विद्यालय की शिक्षिका सुमन द्विवेदी के नेतृत्व में बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जूनियर वर्ग बालिका कबड्डी में जन समाज विद्यापीठ इंटर कॉलेज की बालिकाएं विजेता रही तथा उपविजेता युवा पलटन सोहावल रही। कुश्ती 70 किलोग्राम भार वर्ग में अनूप पांडेय विजेता रहे। 40 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश कुमार विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में निशा प्रथम तथा गुंजा द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर बालक वर्ग में प्रवेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में सौम्या मिश्रा प्रथम स्थान पर तथा द्वितीय स्थान पर गुंजा रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी विजयी खिलाडिय़ों को मेडल एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा, प्रतियोगिता के आयोजक राहुल पाठक,कालेज के उप प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, शरद पटेल, राम गनेश तिवारी, शिव वरदान वर्मा,भाजपा नेता नंद कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

