गोसाईंगंज-अयोध्या 16 नवंबर (आरएनएस ) गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के ग्रामसभा चिरकिटहा में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे ने आरसीसी रोड का लोकार्पण किया है।यह आरसीसी रोड अम्बेडकरनगर अयोध्या मेनरोड से मेवालाल के घरतक लगभग दो सौ मीटर की है,जिसकी लागत11लाख की है।इस रोड को ग्रामप्रधान रीमा वर्मा की मांग पर एमएलसी कोटे से मंजूरी मिली थी।एमएलसी/पूर्व सांसद हरिओम पांडे ने कहाकि देश प्रदेश का विकास गांवों से ही होकर जाता है। गांव की सड़कें चाक चौबंद होने से लोगो का आने जाने की सुविधा मिलती है।इस रोड के बनने से लोगो को मेन रोड से गांव तक आने जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा, अच्छेलाल, शमशेर सिंह, मेवालाल, श्यामलाल,दिनेश वर्मा,डॉ जैसराज, रामप्यारे, राजेश, शिवप्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

